Armed miscreants shot the young man sleeping in the house after calling him out of the house

 

हथियारबंद बदमाशों ने घर मे सो रहे युवक को घर से बाहर बुलाकर मारी गोली

बिहार (आकाश कुमार) : भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव में शनिवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने घर में सो रहे युवक को बुलाकर गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली बाएं पैर में फल्ली के पास लगी है। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद उसके घर के अन्य सदस्यों द्वारा गोली मारने आए दो बदमाशों में से एक को दबोच लिया गया। जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। जिसके बाद परिजनों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलते ही चरपोखरी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंके और गोली मारने आए एक आरोपी रंजन को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद परिजन द्वारा जख्मी युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव निवासी चंद्रमा 30 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र कुमार नट है। वहीं घटना के बाद गांव में आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। इधर जख्मी युवा के सत्येंद्र कुमार नट ने बताया कि शनिवार की देर रात वह खाना खाकर छत पर सोया हुआ था। तभी दो व्यक्ति उसके घर के नीचे आए और उसका नाम लेकर उसे पुकारते हुए कहा कि सत्येंद्र तुम नीचे आओ। उनकी आवाज सुनकर जब वह छत से नीचे आया तभी उन्होंने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर नीचे सो रहे उसके अन्य परिजन जग गए और गोली मारने आए तो बदमाशों में से एक को दबोच लिया। जबकि दूसरा वहां से भाग निकला। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और परिजनों द्वारा पकड़े गए आरोपी रंजन को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जख्मी सत्येंद्र कुमार नट ने गोली मारने आए दोनों व्यक्तियों से अपने किसी भी विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया है। हालांकि हथियारबंद बदमाशों ने उसे गोली क्यों मारी। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन करने की है।