The shopkeeper who was returning after closing the shop was shot during the firing.

आरा में दो पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग

 

फायरिंग के दौरान गोली लगने से दुकान बंद कर वापस लौट रहे दुकानदार घायल

जख्मी दुकानदार का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव के समीप बुधवार की शाम घटी घटना

 

आरा(आकाश कुमार) : आरा-सरैया मुख्य मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव के समीप बुधवार की शाम फायरिंग के दौरान गोली लगने से दुकान बंद कर वापस लौट रहे दुकानदार को गोली लग गई। जख्मी दुकानदार को गोली सिर में लगी है। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद वहां मौजूद स्थानीय लोग द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।जानकारी के अनुसार जख्मी अधेड़ टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ला निवासी स्व.मो. कासिम के 50 वर्षीय पुत्र मो.अकबर हैं। वह पेशे से दुकानदार है एवं सरैया बाजार स्थित अपना गेट-ग्रिल बनाने का दुकान चलाते है। घटना को लेकर गांव में आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजय सिंह,टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मी अध्ययन एवं उनके परिजनों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर जख्मी दुकानदार के बेटे मो. पिंटू ने बताया कि उसके पिता का सरैया बाजार स्थित गेट-ग्रिल का दुकान है। बुधवार की शाम वह दुकान बंद कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जहां रास्ते मे यादवपुर गांव के समीप दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही थी। उसी समय वह वहां से गुजर रहे थे। तभी एक पक्ष द्वारा फायरिंग कर दी गई। जिसमे फायरिंग के दौरान उन्हें गोली लग गई। जिससे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। हालांकि फायरिंग किसने की। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।