Two parties came to Sadar Hospital for treatment, clashed with each other and fought fiercely

 

सदर अस्पताल में इलाज कराने आए दो पक्ष आपस में भिड़े व की जमकर मारपीट

 

आरा(आकाश कुमार)। आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार की शाम इलाज कराने आए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसके बाद दोनों पक्ष ने जमकर मारपीट की। घटना को लेकर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में काफी देर तक अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों एवं लोगों द्वारा इसी तरह दोनों को पक्ष को समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया गया। जिसके बाद दोनों पक्ष बिना इलाज कराए ही वापस अपने घर लौट गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की शाम दोनों पक्ष के युवक सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर खड़े थे पर्ची काटने के लिए लाइन में लगे हुये थे। उसी दौरान दोनों के बीच पहले धक्का-मुक्की हुई। देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई। इसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे को गाली-गलौज करते-करते मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान एक पक्ष द्वारा एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। जिसके बाद जख्मी युवक ने फोन कर अपने कुछ साथियों को सदर अस्पताल इमरजेंसी वार्ड के पास बुला लिया। जिसके बाद दोनों पक्ष एक बार फिर इमरजेंसी वार्ड के बाहर आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की। किसी तरह वह मौजूद सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें हटाया गया। जिसके बाद दोनों पक्ष बिना इलाज कराए ही वापस लौट गए। घटना को लेकर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड परिसर के पास लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई एवं लोग इधर-उधर भागने लगे।