The CPI-ML team met the family of the deceased Katib

 

 

मृतक कातिब के परिजन से मिला भाकपा माले का टीम

 

आरा (आकाश कुमार) : पकड़ी निवासी मृतक कातिब के पीड़ित परिवारों से मिला भाकपा-माले नेताओं का टीम।विदित हो कि पिछले 6 अगस्त से लापता कातिब सुशील कुमार श्रीवास्तव का खेताड़ी मुहल्ला से शव बरामद किया गया।हत्या की घटना की खबर सुनते ही भाकपा-माले नेता उनके आवास पकड़ी जाकर उनके भाई सन्नी कुमार से मिला और पूरी घटना की जानकारी ली।भाकपा-माले नेताओं ने कहा कि सुशील कुमार श्रीवास्तव का महज ₹50 हजार के कारण उनका अपहरण का निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई।भाकपा-माले ने जिला प्रशासन से हत्यारों को गिरफ्तार करने,उनके पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा,एक सरकारी नौकरी एवं अपराधियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चला कर कड़ी से कड़ी सजा देने और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।पीड़ित परिवार से मिलने वालों में नगर सचिव दिलराज प्रीतम,जिला कमेटी सदस्य अमित कुमार बंटी,दीनानाथ सिंह, मिल्टन कुशवाहा शामिल थे।