Orthopedic surgeon Dr. Mahavir Prasad Gupta received the National Navratna Award

 

हड्डी रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. महावीर प्रसाद गुप्ता को मिला राष्ट्रीय नवरत्न का अवार्ड

आरा(आकाश कुमार)। आरा शहर के हड्डी रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ.महावीर प्रसाद गुप्ता को राष्ट्रीय नवरत्न अवार्ड – 2023 से नवाजा गया है। देश की राजधानी न्यू दिल्ली के विज्ञान भवन में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (इंडिया) द्वारा आयोजित नेशनल मीडिया कांक्लेव में केंद्रीय उर्वरक मंत्री भागवत नाथ क़ुब्बा द्वारा यह अवार्ड प्रदान किया गया। इस दौरान उन्हें मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। आरा शहर के करमन टोला निवासी हड्डी रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ.महावीर प्रसाद गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा असम के ग्वालपाड़ा स्थित सैनिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने एमबीबीएस की शिक्षा उत्तरप्रदेश के कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से पूरी की। उसके बाद उन्होंने डी-अर्थो की पढ़ाई महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज उत्तरप्रदेश के झांसी से की। इसके बाद उन्होंने डीएनबी किया। उसके बाद उन्होंने रिम्स मेडिकल कॉलेज सैफई इटावा उत्तरप्रदेश से सीनियर रेजिडेंस किया। 2015 से वह आरा सदर अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत हैं। डॉ.महावीर प्रसाद गुप्ता के इस उपलब्धि पर जिले के कई चिकित्सकों, साहित्यकारों व गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाइयां दी। डॉ.महावीर प्रसाद गुप्ता को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्हें बेहतरीन कार्य करने के लिए कई बार सम्मानित भी किया गया है।