आरा सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल निवासी किन्नर की मौत

 

 

आरा(आकाश कुमार)। आरा-पटना नेशनल हाईवे पर शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा के समीप गुरुवार की दोपहर सड़क हादसे मे पश्चिम बंगाल निवासी किन्नर की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतका पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के कालिया चौक थाना क्षेत्र के सियापुर चासपाड़ा गांव निवासी नूर मोहम्मद की 38 वर्षीया पुत्री सोनू शेख उर्फ शीला है। वह करीब डेढ़ वर्षो से आरा में रहती थी एवं शादी-विवाह अन्य कार्यक्रमों में नाचती-गाती थी। इधर किन्नर काजल ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी और बैंड पार्टी में नाचती-गाती थी। हम लोगों को कोईलवर थाना द्वारा सूचना मिला कि एक किन्नर सड़क हादसे में जख्मी हो गई थी। जिसे टाउन थाना पुलिस द्वारा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। सूचना पाकर वह अपने अन्य साथियों के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंची और उसे देख उसकी पहचान की। इसके बाद उनके द्वारा फोन कर इसकी सूचना मृतका के घर वालों को दी गई। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतका आपने तीन भाई व तीन बहन में छोटी थी। मृतका के परिवार में मां सवेरा व तीन भाई एवं दो बहन है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतका की मां सवेरा एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।